Saturday, April 18, 2026

*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त –*

*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त –*
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया । इस दौरान तिराहों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों तथा वस्तुओं आदि की गहनता से चेकिंग की गयी । इसके साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनसे शान्ति एवं आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी व सड़क किनारे अस्थाई अवैध अतिक्रमण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इसी प्रकार जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में मयफोर्स पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गयी ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir