Thursday, February 26, 2026

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत बालिकाओं को किया जागरुक

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत बालिकाओं को किया जागरुक

एंटी रोमियो टीम प्रभारी प्रगति तिवारी ने कलावती इण्टर कालेज में बालिकाओं को दिया सुझाव।
सोनभद्र (विनोद मिश्र)
शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ थाना कर्मा की एण्टी रोमियो टीम द्वारा कलावती देवी इंटर कालेज पगिया परिसर में बालिकाओं को जागरूक किया गया ।
मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत कर्मा थाना की एण्टी रोमियो टीम प्रभारी प्रगति तिवारी तथा बृजेश यादव द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया, तथा बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों को कड़ी चेतावनी दी गयी ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir