दुर्घटना को आमंत्रण देते हुए छुट्टा पशु।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
शाहगंज बाजार में छुट्टा पशुओं के बेरोक टोक घूमने से आए दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं।जी हां ?शाहगंज बाजार में वर्तमान समय में लगभग दो दर्जन छुट्टा पशुओं के घूमने से मुख्य मार्ग पर आवागमन तो बाधित होता ही रहता है, साथ ही सांडों के आपस में भिड़ने से दो पहिया वाहन चालकों में दुर्घटना का भय भी बना रहता है ,मजे की बात यह है मुख्य मार्ग पर लगभग 1 महीने से इन छुट्टा पशुओं के घूमने के कारण योगी सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में से प्रमुख गौशालाओं पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही है, और उन तमाम नेताओं के लिए भी एक संदेश यह है जो गौ सुरक्षा की संकल्प लेते सिर्फ अखबारों में ही नजर आते हैं, शाहगंज बाजार में छुट्टा पशुओं के घूमने के कारण इनकी सुरक्षा से संबंधित सभी उम्मीदें धरी की धरी रह गई है, अरबों रुपए खर्च करने के बावजूद यदि मुख्य मार्गों पर इसी तरह यह बेजुबान जानवर घूमते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कोई बड़ा हादसा हो जाए।




