आशीष मोदनवाल पत्रकार
दोस्तों दोस्तों सबसे पहले मैं सभी अपने 11 बैच के साथियों को तहे दिल से आज नौकरी की 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां देता हूं जीवन में आगे बढ़ने की अपेक्षा करता हूं ़़
आज आज से लगभग 12 वर्ष पूर्व दिनांक 10 जनवरी 2011 को मैं अपने घर से सभी बड़े बुजुर्गों माता पिता भाई बहनों का प्यार व आशीर्वाद लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने के उपरांत जनपद आजमगढ़ पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए घर से निकल रहा था जीवन में जनता की सेवा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने पर बहुत खुशी हुई थी इसी उद्देश्य मैं अपने कर्तव्य के प्रति देश सेवा करने के लिए आजमगढ़ के लिए प्रस्थान किया था आज से ठीक 12 साल पहले की बात है जब इलाहाबाद से आजमगढ़ के लिए पहुंचा वहां पर भिन्न भिन्न जनपदों से आए हुए लगभग 1000 से 1200 जवान सभी अंजान व सभी अपने घरों से दूर अकेले पुलिस लाइन आजमगढ़ में हम सब लोग मिले और सभी की स्थिति एक ही जैसी थी लेकिन दिल में जुनून और जज्बा सभी दोस्तों के साथ देखने को मिला देश सेवा करने वाला जनता की सेवा करने के लिए दोस्तों उस समय हम लोगों के दिल में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक अच्छी छवि थी कि हम लोग भर्ती हुए हैं और देश सेवा करेंगे लेकिन आज उस मुकाम पर हैं कि सिर्फ हम लोग पुलिस विभाग के सबसे निचले स्तर के कर्मचारी अधिकारियों और नेताओं द्वारा हम लोग का बार-बार शोषण किया जा रहा है उत्तर प्रदेश पुलिस में 2011 में एक क्रांतिकारी बैच के रूप में भर्ती हुआ था जो आज तक रिकॉर्ड है इसकी उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट के साथ साथ विदेशों में भी चर्चा हुई थी सभी मित्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे मन में जिज्ञासा थी कि सेवा के दौरान समय मिलने पर उच्च उच्च पोस्टों पर चयन के लिए प्रयास किया जाएगा लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रहते हुए यह करना काफी मुश्किल रहा कुछ दोस्त व साथी हमारे भी हमारे बीच से निकलकर अन्य विभागों में जॉब कर रहे हैं व साथी प्रयासरत भी हैं और कुछ अपने कर्तव्य के प्रति वफादारी करते हुए देश के लिए शहीद हो गए हैं उनके लिए मैं तहे दिल से नमन करता हूं जय हिंद जय भारत
लिखने के लिए मैं शाम तक लिखना लिखता रहूंगा शब्द खत्म नहीं होने वाला है फिर भी अपने शब्दों का शब्दों के साथ विराम कर रहा हूं दोस्तों जय हिंद जय भारत
आपका अपना साथी
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार प्रजापति
कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी




