Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

व्यक्ति नहीं विचार थे शास्त्री जी: प्राचार्य डीएवी

व्यक्ति नहीं विचार थे शास्त्री जी: प्राचार्य डीएवी
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
आज दिन बुधवार को स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज में भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुष्पार्चन किया गया ततपश्चात सभी शिक्षकों ने भी पुष्पार्चन किया।
विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता प्रशांत पहाड़ी ने शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कहा कि शास्त्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। जीवन के अल्पकाल में शास्त्री जी ने जो अद्वितीय कार्य किए उससे भारत देश को अत्यधिक मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि जब 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर हवाई हमला किया, ऐसे समय में प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री जी का नेतृत्व स्वयं में उत्कृष्ट एवं भारतीय सेना को सम्बल देने वाला था। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अंकुर भाटिया जी ने कहा कि भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में अद्वितीय क्षमता वाले व्यक्ति थे। इनके द्वारा देशहित में लिए गए निर्णय से देश को नई दिशा मिल सकी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी एक सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उनके कार्यों एवं विचारों को आत्मसात करके ही हम सभी राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir