Saturday, April 18, 2026

ग्राम समाधान दिवस सम्पन्न।

ग्राम समाधान दिवस सम्पन्न।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना ग्राम समाधान दिवस के क्रम में सोमवार को विकासखंड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐलाही में पंचायत भवन पर संपन्न हुआ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम समाधान दिवस के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड करमा के ग्राम पंचायत ऐलाही के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस उपस्थित ग्रामीणों द्वारा प्रधान मंत्री आवास से संबंधित मामले उठाये जिनका निस्तारण मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रधान द्वारा कर दिया गया । समाधान दिवस में कुल छः मामले आये थे जिनका निस्तारण कर दिया गया ।मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश यादव ,क्षेत्रीय लेखपाल अनिता गुप्ता, ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव और कोटेदार विकास कुमार के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir