Saturday, April 18, 2026

खबर का असर, सीएमओ ने लिया संज्ञान,

खबर का असर, सीएमओ ने लिया संज्ञान,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा चिकित्सकों की टीम

फाइलेरिया प्रभावित मरीजों में वितरित किया गया फाइलेरिया किट।

सहायक मलेरिया अधिकारी द्वारा पीड़ितों को दिए गए आवश्यक सलाह

शाहगंज (सोनभद्र)

बुधवार के अंक में फाइलेरिया पीड़ितों की छपी खबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए बुधवार की सुबह ही सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज जा पहुंचे ।
यहां बताना आवश्यक है कि शाहगंज में फाइलेरिया पीड़ितों की संख्या संतोषा पत्नी रामधनी एवं रामधनी पुत्र अलगू को फाइलेरिया रोग से ग्रसित हुए परिवार को लगभग 12 वर्ष बीत चुके हैं। ऐसे में इस खबर को पहल टुडे ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको सीएमओ सोनभद्र में गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों का दल फाइलेरिया पीड़ितों के इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेज दिया। इस दिशा निर्देश के साथ मेडिकल टीम भेजा गया कि फाइलेरिया के हर रोगियों को फाइलेरिया किट MMDP अथवा (रुग्णता प्रबंधन) प्रदान किया जाय। चिकित्सकों के दल में सलाहकार कुमार शुभम, आमिर हुसैन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरव सिंह के द्वारा मरीजों में किट वितरित किया गया। आशा गीता मिश्रा, पुष्पा देवी, नीलम मौर्य, वेदवन्ती क्षेत्रों से फाइलेरिया प्रभावित मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर आए चिकित्सकों की टीम में इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करते हुए विस्तार पूर्वक बताया गया, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि हमारा विशेष अभियान 10 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रत्येक घर घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा को खिलाएंगे।देखना अब यह देखना है कि ऐसे मरीजों की सही तरीके से उचित देख रेख के साथ दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाती है अथवा ढाक के तीन पांच वाली कहावत चरितार्थ होती है।यह सब भविष्य के गर्भ में है।

Up18news Report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir