Sunday, April 19, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर हुई धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर हुई धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

घोरावल सोनभद्र।
घोरावल तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा भैंसवार में अपात्र बड़े जमींदारों व बाहरी लोगों द्वारा गैरकानूनी तरीके से ग्राम समाज,बंजर व जंगल की सैकड़ों बीघे भूमि पर जोत कोड़ किया जा रहा है।इसकी प्रशासन जांच कराकर सम्बंधित गांव के गरीब, भूमिहीन मूल निवासियों को उक्त भूमि का पट्टा किया जाए।भैंसवार में भू माफियाओं द्वारा तहसील कर्मचारियों से मिलीभगत करके फर्जी तरीके से एक नंबर को डबल दिखाकर व जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखाकर बड़े पैमाने पर जमीन की बिक्री की जा रही है।सन 1981 से 2021 तक ऐसे सभी जमीन बिक्री की जांच कराकर कार्यवाही की जाए।इसी तरह विसुंधरी गांव में भी अन्य जनपदों के बाहरी लोगों के नाम सैकड़ों बीघे जमीन का पट्टा किया गया है।इसकी जांच कराकर यहां के मूल निवासी लोगों को जमीन पट्टा की जाए।धनावल गांव में अंबेडकर जयंती स्थल पर किए गए अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटाया जाए। घोरावल तहसील के कई गांव में वनाधिकार कानून लागू है। बहुत से गांव में पट्टा का वितरण भी हुआ है। परंतु भूमि पर कब्जा नहीं दिया गया है। इसकी जांच कराकर ऐसे सभी लाभार्थियों को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया जाए।इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम, सीपीआई एम के बच्चालाल, रामचंद्र भारती, भरतलाल इत्यादि रहे।

Up18news Report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir