उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक का सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम 06 फरवरी को
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक का सोनभद्र में 06 फरवरी,2023 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 06 फरवरी,2023 को अपरान्ह 12.55 बजे कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत चांचीकलां में श्री महालक्ष्मी यज्ञ, वनवासी आदिवासी सम्मेलन एवं दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे, अपरान्ह 01.35 बजे धर्मशाला राबर्ट्सगंज में उप मुख्यमंत्री सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, उप मुख्यमंत्री शाम 04.00 बजे ग्राम पंचायत लोढ़ी में आयोजित तिलक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।