Saturday, April 18, 2026

उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज सात फरवरी को केकराही ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किए। निरीक्षण के समय जनपद सोनभद्र का जिला प्रशासन सक्रीय रहा। भाजपा मंडल महामंत्री मनीष मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को केकराही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं, जिसमे वारिश के समय पानी टपकता रहता है, मरीजों के भर्ती के लिए अस्थाई सीमेंट सेड का हाल व मीटिंग हाल बना हुआ है को सुधार कराने एवम टूटी हुई चहार दिवारी के निर्माण हेतु ध्यान आकृष्ट कराया। उप मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को व्यवस्था सुधार के लिए निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री के चले जाने के बाद जिलाधिकारी ने पुनः असपताल का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा राम कुमार को निर्देशित करते हुए दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर आवश्यकता अनुरुप मांग पत्र प्रेषित करने के लिए कहा।जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि दयनीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधार के लिए बहुत जल्द कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां पेय जल, मध्यान्ह भोजन की हकीकत जानी, बच्चों से प्रश्न पूछकर शिक्षा की हकीकत जानी, बच्चों ने निर्भीक होकर सभी प्रश्नों का उत्तर दिया, उप मुख्यमंत्री मंत्री ने बच्चो के उत्तर से प्रसन्नता जाहिर करते हुए ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir