Thursday, February 26, 2026

अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने किया शुभारंभ

 

दानापुर मंडल ने जीता उद्घाटन मैच

 

 

चन्दौली ब्यूरो/पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा पूर्व मध्य रेल अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ यूरोपियन कॉलोनी स्थित मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल पर किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उद्घाटन मैच की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी व आम जन उपस्थित रहे। मंडल क्रीड़ा संघ, डीडीयू मंडल की देखरेख में यह अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से 21 फरवरी, 2023 तक चलेगी। पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी।

 

उद्घाटन मैच आज सोनपुर मंडल और दानापुर मंडल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोनपुर मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 03 विकेट खोकर 181 रन बनाए। सोनपुर मंडल की ओर से पवन कुमार ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए।

 

रनों का पीछा करने उतरी दानापुर मंडल की टीम ने 19 ओवर 4 गेंदों में ही 3 विकेट पर 185 रन बनाकर लक्ष्य पार कर लिया। इस प्रकार उद्घाटन मैच में दानापुर मंडल की टीम 7 विकेट से विजयी रही। दानापुर मंडल की ओर से केशव कुमार ने 52 गेंदों में सर्वाधिक 82 रन बनाए तथा रोहित राज ने 29 गेंदों में 62 रन की पारी खेली।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir