हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए सोनभद्र शिवाल
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को जिले शिवालय ,देवी मंदिर हुए गुंजायमान शिवद्वार, गौरीशंकर, बरैल, शारदा देवी मंदिर, अजीरेश्वर धाम सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक के साथ बेलपत्र,फल, फूल, धतूर, मदार, कनैल भाँग की बूटी चढ़ा कर विधिविधान से पूजन अर्चन के लिए महिलाओं, पुरुषों सहित कुआँरी कन्याओं ने बाबा भोले नाथ और माता पार्वती का पूजन कर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए विनती कर शीश नवाए। भक्तों की उमड़ी भीड़ ने हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा इलाका गुंजायमान हो गया। जगह जगह रुद्राभिषेक के साथ भजन कीर्तन आयोजित हुए तो एनटीपीसी शिवमंदिर से स्वागत द्वार तक बाबा भोलेनाथ भूत भावन की शानदार झांकी निकाली गई ततपश्चात शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान कसया देवी मंदिर, केकाराही, पसही,राबर्ट्सगंज, डाला बैष्व,एनटीपीसी आवासीय परिसर शिवमंदिर, सिरसोती शिवमंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर, बेड़िया हनुमान मंदिर, बकरिहवाँ मंदिर,सेवकाडॉड , इंजानी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताँता लगा रहा।





