Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पठानकोट से आ रही ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेलवे कर्मियों की मदद से महिला का हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ।

पठानकोट से आ रही ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, रेलवे कर्मियों की मदद से महिला का हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ।
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। डाउन मूरी एक्सप्रेस 18310 में महिला ने आगमन के समय 22:15 बजे बालक को जन्म दिया।जिसके बाद रेलवेकर्मियो ने एंबुलेंस से महिला व बच्चे को जिला अस्पताल सोनभद्र भेजा गया। जहाँ जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात एक महिला ने बालक को जन्म दिया। बतादें कि महिला डाउन मूरी एक्सप्रेस 18310 जनरल बोगी में पठानकोट से चोपन की यात्रा कर रही थी गर्भवती महिला के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही व प्रसव पीड़ा से जूझने लगी। रात्रि ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल उमाकांत यादव और कृपाशंकर वर्मा ने तत्काल महिला को को बोगी से नीचे उतारा और सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर। स्टेशन पर मौजूद महिला रेलवे कर्मी और स्टेशन मास्टर की मदद से चादर इतिहास का घेरा बनाकर वही प्रसव कराया गया। प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद तमाम यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने महिला की मदद करने के लिए रेलवे कर्मियों की प्रशंसा की।
रेलवे कर्मियों ने महिला की हालत को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस को बुलाया महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिम डाउन मुरी एक्सप्रेस से महिला पूनम पत्नी सागर निवासी सिंगरौली मध्य प्रदेश, पठानकोट से चोपन की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन में ही उसे प्रसव पीड़ा हुई, और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। तत्काल मदद करते हुए उसे प्लेटफार्म पर उतारा गया। तत्काल महिला को स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही मदद पहुंचाई गई, और प्रसव कराया गया। रेलवे कर्मियों ने महिला की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस को बुलाया और उसे जिला अस्पताल भेजा गया । जहाँ पर जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित है। इस दौरान सोनभद्र रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अजय कुमार के अलावा टीटी दुर्गेश सिंह चौहान और महिला कर्मी संयुक्ता शुक्ला और आजाद शाह मौजूद रहे।
वही स्टेशन मास्टर अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डाउन मुरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित है। जैसे उसे प्लेटफार्म उतारा गया 10:35 पर उसका प्रसव हो गया। तत्काल महिला कर्मी की मदद से उसे मदद पहुंचाई गई इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दिया गया महिला को रावटसगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir