श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय ने शिवरात्रि पर्व पर कराया रूद्राभिषेक
श्री सिद्धेश्वर महादेव का शिवरात्रि पर रूद्राभिषेक सम्पन्न,,
घोरावल सोनभद्र
जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया । श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय पनौली घोरावल द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न पर्वों पर पूजन कराया जाता है। इसी क्रम में संस्थान द्वारा इस वर्ष भी शिवरात्रि पर्व पर शनिवार को विधि विधान से श्री सिद्धेश्वर महादेव जी का पूजन, अभिषेक,आरती, हवन, , प्रसाद, आदि कार्य किया गया। पूजन में जल, गंगा जल,दूध,दही,घी,मधु,इत्र, तेल, आदि से स्नान कराकर बेलपत्र,दूब, धतूरा,मनार , तरह तरह के फूल, आदि अर्पित कर, अन्य विविध तरह के वस्तुओं से पूजन किया गया। यह पूजन मनोज धर द्विवेदी व उनकी पत्नी सुशीला देवी व पुत्र अमन धर द्विवेदी व अभिनव धर द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आचार्य श्याम कुमार पाठक रहे।इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में राम मली देवी, राम अनुज धर द्विवेदी, नीलम देवी, प्रेरित धर द्विवेदी, शीतल द्विवेदी,व ब्रह्म बाबा के पुजारी नारायण धर द्विवेदी व आचार्य शिवम् धर द्विवेदी व आलोक धर द्विवेदी रहे।साथ ही वरिष्ठ नागरिक जनार्दन प्रसाद पाण्डेय व विमलेश धर द्विवेदी के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Up18news se Ram Anuj Dhar Dwivedi ki report






