Saturday, April 18, 2026

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों का होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की ये अपडेट

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों का होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की ये अपडेट

 

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में अब दिन के साथ रात में गर्मी अपना रंग दिखाएगी।लखनऊ मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।अब धीरे-धीरे रात में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों का होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की ये अपडेट

 

नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

 

बता दें कि लखनऊ के अलावा अगर किसी जिले में रात का तापमान बढ़ा है तो वो बाराबंकी है।बाराबंकी जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।कानपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि वाराणसी में 34 डिग्री सेल्सियस तक अनुमान जारी किया गया है।

 

लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक अभी फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा,लेकिन अब मार्च आ चुका है और मार्च से गर्मी शुरु होती है।तो ऐसे में अब धीरे- धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस दिन के तापमान में और रात के तापमान में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी।

 

बताते चलें कि इस बार फरवरी से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है।लोगों ने गर्मी से बचने के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।बाजार में एसी- कूलर की मांग बढ़ गई है।फ्रिज की भी मांग मार्केट में इस बार बढ़ी हुई है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir