Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रयागराज शूटआउट:अतीक अहमद के पुश्तैनी घर को पुलिस के खौफ से छोड़कर फरार हुए नौकर,भूख से तड़प-तड़प कर ब्रूनो की हुई मौत

प्रयागराज शूटआउट:अतीक अहमद के पुश्तैनी घर को पुलिस के खौफ से छोड़कर फरार हुए नौकर,भूख से तड़प-तड़प कर ब्रूनो की हुई मौत

प्रयागराज।संगम नगरी में हुए अधिवक्ता उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार हत्याकांड के बाद से पूर्व सांसद अतीक अहमद का पूरा परिवार फरार है।अतीक के पुश्तैनी घर पर रहने वाले नौकर भी पुलिस के खौफ से फरार हैं।अतीक के पांच पालतू कुत्तों को अब खाना-पानी देने वाला कोई नहीं बचा।जिससे भूख से तड़प-तड़प कर एक कुतिया ब्रोनो की मौत हो गई है।ब्रोनो से अतीक को बहुत लगाव था। बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद को कुत्ते पालने का बड़ा शौक था।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव भी अतीक अहमद के कुत्तों के साथ खेल चुके हैं। एक बार जब मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के घर पर आए थे तो उन्होंने भी कुत्तों को दुलारा था। अतीक के कुत्तों की देखभाल के लिए दो नौकर राकेश और हीरा यहां पर रहते थे।उमेश पाल हत्याकांड के बाद से राकेश पुलिस के खौफ से फरार है।हीरा भी पुलिस के खौफ से कभी-कभार ही मकान पर आता है। ब्रोनो की मौत के बाद उसे इसी परिसर में गड्ढे में फेंक दिया गया है। जबकि चार बचे कुत्ते भी देखभाल के अभाव में बेहद कमजोर हो गए हैं।

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल उर्फ कृष्ण कुमार और उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद की तलाश में है। मगर असद का अभी तक पता नहीं चला है।उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दोनों बेटों, उसके साथी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 506, 120-बी, 34, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 3 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

✍️ *UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir