Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*आज का इतिहास*

 

12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1365 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1496 – यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।

1609 – अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।

1612 – बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हुई।

1664 – ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।

1734 – साल्ज़बर्गर्स जॉर्जिया की ब्रिटिश कॉलोनी के सवाना नदी के पास पहुंचा।

1737 – गैलीलियो का शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्रोस के चर्च में लाया गया।

1755 – अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

1872 – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।

1894 – कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।

1904 – ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (लिवरपूल से साउथपोर्ट) चली।

1922 – महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।

1926 – डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।

1928 – कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।

1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इसका उद्देश्‍य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए ‘नमक क़ानून को तोड़ना’ था।

1938 – जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942 – ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1954 – भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।

1958 – ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।

1959 – तिब्बती महिलाओं ने चीन के खिलाफ पर्दशन शुरू किया।

1970 – अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।

1992 – मारिशस गणराज्य घोषित।

1993 – मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें लगभग 257 लोग मारे गए थे और लगभग 800 लोग घायल हो गए थे। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।

2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।

2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित ।

2004 – लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।

2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।

2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

2008 – पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।

2008 – अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।

2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

2011- परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी ।

2018 – नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

2019 – प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवादियों को धन उपलब्‍ध कराने के मामले में कश्‍मीरी कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की एक करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की।

2019 – इथोपियन एयरलाइंस हादसे के बाद भारत समेत नौ देशों में बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगी।

2020 – केन्‍द्र ने कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाने के लिए 15 अप्रैल 2020 तक सभी पर्यटक वीजा निलंबित किए व महामारी अधिनियम 1897 की धारा-2 के प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया।

2021 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से डांडी यात्रा (दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ)को झंडी दिखाकर रवाना किया व ‘अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

2021 – क्वाड देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये आयोजित किया गया।

2021 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RH-560 साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया।

2022 – दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों की मौत हुई व 30 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हुई।

2022 – फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों , जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बातचीत हुई।

2022 – कोलकाता के तंगरा इलाके में चमड़े के कारखाने में भीषण आग लगी।

2022 – सऊदी अरब में 81 लोगों को मौत की सजा दी गई , 1980 का रिकॉर्ड टूटा।

 

12 मार्च को जन्मे व्यक्ति

 

1911 – दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर और भाऊसाहेब बंदोदकर के नाम से लोकप्रिय गोवा, दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे।

1913 – यशवंतराव चव्हाण, महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।

1927 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।

1962 – एस दामोदरन – तिरुचिरापल्ली स्थित एनजीओ ग्रामालय के संस्थापक (तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजसेवी)।

1984 – बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ।

 

12 मार्च को हुए निधन

 

604 – पोप ग्रेगरी प्रथम – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।

1960 – क्षितिजमोहन सेन – मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।

1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।

1999 – 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।

2008 – विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।

2010 – प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य, एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे।

2012 – बी. जे. दीवान – आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।

2020 – जॉन लियोन- ब्रितानी भाषाविद् का 87 वर्ष की आयु में निधन।

 

12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ )।

मेला गुरु रामराय (देहरादून ).

श्री जयन्ती (श्री पंचमी)।

श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी )।

श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती।

श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती।

डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930)।

मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस ( 1968 , 1992 ) ।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) स्थापना दिवस (38वाँ)।

तिब्बती महिला विद्रोह दिवस (64वाँ)।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir