Saturday, April 18, 2026

अबैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

अबैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

सोनभद्र

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 29 गाड़ियों का चालान कर, 17 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु किया गया सुपूर्द

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में 14 मार्च को अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमे कुल 29 वाहनों को ओवरलोड होने के कारण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया, जिसमे 17 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया, इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 धनवीर यादव, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र, मनोज कुमार, सर्वेयर श्री योगेश शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir