अवधेश राय हत्याकांड: 31 वर्ष पुराने मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद, चर्चित केस में मुख्तार अंसारी भी आरोपी
वाराणसी के 31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में शुक्रवार से अभियोजन वादी पक्ष की तरफ से बहस शुरू करेगा। मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वाराणसी कोर्ट
विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में शुक्रवार से वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में बहस होगी। इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। अब 31 वर्ष पुराने प्रकरण में अभियोजन वादी पक्ष की तरफ से बहस शुरू करेगा। मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में चेतगंज थाने से चंद कदम दूर स्थित आवास के गेट पर ही पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की 3 अगस्त 1991 की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब मृत), भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हाईकोर्ट से स्टे होने के बाद ट्रायल पर सुनवाई स्थगित रही। बाद में इलाहाबाद स्थित विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। जब वाराणसी में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट का गठन हुआ, तब से मामले की सुनवाई यहीं चल रही है। लंबी सुनवाई और गवाहों के बयान, जिरह के बाद शुक्रवार से इस मामले बहस शुरू होगी।

अजय राय समेत सात गवाहों के बयान दर्ज
अभियोजन की तरफ से मुख्य गवाह पूर्व विधायक अजय राय समेत 7 गवाहों के
UP 18 NEWS से Shweta Dubey की रिपोर्ट …





