Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मार्च महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार दुुद्धी व अन्य अधिकारियों आदि ने 21 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 18 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir