Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी बने पंकज कुमार कुशवाहा

ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी बने पंकज कुमार कुशवाहा

घोरावल सोनभद्र

ज़िले के घोरावल तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी बने पंकज कुमार कुशवाहा। प्राप्त जानकारी अनुसार एडिशनल जज जूनियर डिविजन पंकज कुमार कुशवाहा को न‌ई जिम्मेदारी घोरावल की मिलने वाली है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि नये न्यायाधिकारी का स्थानांतरण राय बरेली से घोरावल किया गया है। इनकी यह दूसरी स्थान पर स्थानांतरण हुआ है। इसके पूर्व पहली नियुक्ति राय बरेली में हुई थी। घोरावल में स्थित ग्राम न्यायालय के आप दूसरे अधिकारी हैं। इसके पूर्व इस न्यायालय के पहले अधिकारी विजय शंकर गौतम रहे। उनका स्थानांतरण करीब एक वर्ष पूर्व हो गया था। तभी से कोर्ट खाली चल रही थी। करीब दस इग्यारह माह बाद फिर यहां कोर्ट बहाल होगी। नये न्यायाधिकारी महोदय का घोरावल आगमन शनिवार को हो गया। जल्द ही कार्यभार संभाल कर न्यायालय का कार्य शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्राम न्यायालय घोरावल अभी नव सृजित न्यायालय है। इस आशय की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में हर्ष है। और इस पिछड़े क्षेत्र में वादकारियों को न्याय मिलने की उम्मीद भी जग गई है। नवागत न्यायाधिकारी महोदय ने आज अधिवक्ताओं से अपने विश्राम कक्ष में मुलाकात कर यहां की स्थिति की जानकारी की। सभी के साथ मिलकर सुचारू रूप से नियमानुसार कार्य करने की बात की गई।

✍️ *UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir