Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

अबुझ हाल में शाहगंज मिली अज्ञात महिला के सम्बन्ध में सूचना मिलते ही तत्काल लिया संज्ञान – राजेश कुमार खैरवार 

अबुझ हाल में शाहगंज मिली अज्ञात महिला के सम्बन्ध में सूचना मिलते ही तत्काल लिया संज्ञान – राजेश कुमार खैरवार

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

बीती रात्रि 12 बजे थाना शाहगंज कस्बा के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक 23 वर्षीय अज्ञात अबूझ हाल में महिला शाहगंज कस्बा के हनुमान मंदिर पर भटकते हुए आयी है।सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/ नोडल साधना मिश्रा व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये। तत्क्रम में टीम शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर पहुँच कर अज्ञात महिला को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए पूछ ताछ किया गया। उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात महिला को सुरक्षा/संरक्षण प्रदान करने हेतु शक्ति सदन संस्था मे आवासित कराया। इस सम्बन्ध में साधना मिश्रा ने बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जायेगी उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। मौकेपर शाहगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मोहम्मद तोकिर खान, मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, आरक्षी शालनी वैश्य आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir