Saturday, April 18, 2026

छः दिवसीय राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन

 

छः दिवसीय राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चंदौली में शुक्रवार को 6वें और अंतिम दिन लोकसेवा आयोग उत्तरप्रदेश द्वारा चयनित नवनियुक्त सहायक अध्यापकों/प्रवक्ताओं छः दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह की अध्यक्षता में एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं नोडल डॉ प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में सभी सेवारत प्रक्षिक्षुओ को अलग अलग दिवसों में विभिन्न संदर्भदाताओं द्वारा तैयार किए गए मॉड्यूल/पी पी टी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। डायट प्राचार्या ने अपने संबोधन में सेवारत प्रशिक्षुओं से फीडबैक लिया और कहा की आप सभी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विभागीय कार्यों के उन्नयन में लगाकर अपने अपने संस्थान को उत्कृष्ट बनाने का कार्य करें। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रोशन कुमार सिंह एवं प्रशिक्षण सह- प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने विभागीय संरचना एवं राष्ट्रीय स्तर/ राज्य स्तर के संस्थानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की डायट का कार्यक्षेत्र माध्यमिक तक विस्तार किए जाने के बाद राजकीय माध्यमिक प्रवक्ताओं/शिक्षकों का डायट पर यह प्रथम प्रशिक्षण है । बताते चले की डायट के कार्यक्षेत्र का विस्तार अब कक्षा 12 तक कर दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान डॉ रामानंद कुमार ने प्रश्न पत्र विकास और पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं पर चर्चा की। प्रवीण कुमार राय ने बाल मनोविज्ञान संबंधी शिक्षण जैसे विषय पर चर्चा की। सकलडीहा इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एस के लाल ने इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट पर विस्तार से जानकारी दी। समापन अवसर संस्थान की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती प्रिया पांडेय ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उत्तरदायित्व पुर्ण करने के लिए प्रशिक्षण प्रभारी , प्रशिक्षण सह प्रभारी एवं सभी संदर्भदाताओ के लिए आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सेवारत प्रशिक्षुओं ने अपने फीडबैक में प्रशिक्षण की सराहना और प्रशिक्षण को अपने लिए आवश्यक और जानकारी भरा बताया। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इस मौके पर प्रवक्ता लिली श्रीवास्तव, स्वाति राय ,राजश्री सिंह संतोष गुप्ता, बैजनाथ पांडे , जितेंद्र सिंह , बिजेंद्र भारती, केदार यादव, जयंत ,हरिबंश, मंजू कुमारी ,अजहर सईद मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir