सी बी एस ई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में वाराणसी के बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

*वाराणस*/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सांसदिय क्षेत्र वाराणसी में सी.बी.एस.ई बोर्ड का रिजल्ट आया जिसमे के.वी.एन. पब्लिक स्कूल के बच्चो ने अपनी शिक्षा का पहचान देते हुए निम्नलिखित प्रकार से नंबर पाए हैं जिसमे कक्षा 12 में कामर्स में प्रथम स्थान इसिका दुबे पुत्री रविंद्र कुमार दुबे 86% तथा दूसरे स्थान पर कोमल सिंह पुत्री सुसील चंद्र 74% तथा तृतीय स्थान श्रेयांशी 73% है और वहीं विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान सिद्धार्थ कुमार गौतम पुत्र मोहन प्रसाद 90.4% एवं द्वितीय स्थान आर्यन सिंह पुत्र सूर्यप्रताप सिंह 89.6% तथा तृतीय स्थान गरिमा सिंह पुत्री प्रवीण सिंह 89.6% लाए वही दूसरी तरफ मदरलैंड पब्लिक स्कूल में कामर्स वर्ग में विशाल जैसवाल पुत्र जयप्रकाश जैसवाल ने 92% लाकर गांव सहित जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है।
इसी प्रकार दूसरी ओर कक्षा 10 की छात्राओं ने भी अपना प्रदर्शन दिखाते हुए निम्नलिखित प्रकार अपना स्थान रखा जिसमे मदरलैंड पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान पर मुस्कान जैसवाल पुत्री श्री जयप्रकाश जैसवाल ने 88% लाकर गांव तथा स्कूल का नाम रौशन किया है
Up 18 NEWS से शुभम् वर्मा की रिपोर्ट






