Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री प्रशान्त सिंह ने मुख्य चल टिकट निरीक्षक(रोस्टर लाइन ) का पदभार ग्रहण किया

 

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री प्रशान्त सिंह ने मुख्य चल टिकट निरीक्षक(रोस्टर लाइन ) का पदभार ग्रहण किया

वाराणसी 26 मई,2023;उत्तर रेलवे,लखनऊ मण्डल के वाराणसी जंo स्टेशन पर मुख्य चल टिकट निरीक्षक( रोस्टर लाइन) के पद पर ओलम्पियन स्व विवेक सिंह के अनुज एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री प्रशान्त सिंह को तैनात किया गया है।

श्री सिंह स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद से सेवा आरम्भ की थी। श्री सिंह वाराणसी के रहने वाले है और इन्होंने स्नातक एवं विधि स्नातक की उपाधि वाराणसी से ही प्राप्त की है।

श्री सिंह हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर के रूप में प्रसिद्ध हैं। आप भारतीय रेलवे की हॉकी टीम के सदस्य रह चुके हैं और 1991में उत्तर रेलवे की हॉकी टीम के कप्तानी कर चुके हैं। अपने 1988 से 1992 तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई मैचों में भरतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री सिंह को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धर पकड़ में महारत हासिल है। उनकी फिटनेस समेत कई विशेषताओं एवं उत्कृष्ट रेल सेवाओं को देखते हुए रेल प्रशासन ने इनको वाराणसी जं पर तैनाती दी है।

सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी होने के कारण श्री प्रशान्त सिंह समान रूप से कर्मचारियों एवं अधिकारियों में लोकप्रिय हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir