फूलपुर/वाराणासी
सरकारी भांग की दुकान पर बिक रहा था गांजा,मुखबिर की सूचना पर एसीपी पिंडरा ने लिया संज्ञान
दो किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त हिरासत में
थाना फूलपुर क्षेत्र के कुंआर बाजार में गांजा बिकने की शिकायत पर सहायक पुलिस आयुक्त अमित पाण्डेय द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बेचने की शिकायत की पुष्टि करने हेतु जांच की गई जिसमें भांग की दुकान पर छोटी छोटी पुड़िया में गांजा बेचने की शिकायत सत्य पाई गई।
भांग की दुकान का लाइसेंस विश्वामित्र सिंह का है जिसमे गुडू सेठ उर्फ राजकुमार सेठ पुत्र खंझाटी सेठ, आकाश सेठ उर्फ़ कल्लू पुत्र गुड्डू सेठ द्वारा गांजा बेचने का कार्य किया जा रहा था, मौके पर से लगभग 2 किलो खुला गांजा और 15 पुड़िया में गांजा मिला, उपरोक्त सभी अभियुक्त को थाना फूलपुर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट




