Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में किया है योग

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में किया है योग

21 जून विश्व योग के उपलक्ष में आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की अध्यक्षता मे सुबह 05:30 बजे 06:30 बजे तक योग कार्यक्रम कराया गया जिसमें 95 बटालियन के ऑफिसर,जवान एव आम जनमानस ने भाग लिया इसका मुख्य उद्देश्य है ऑफिसर,जवान एवं आम जनमानस को जागरूक करना तथा शारीरिक रूप और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना,इस कार्यक्रम के योग गुरू योगेश्वर नाथ श्री काल भैरव परिवार थे।

इस अवसर पर योग गुरू द्वारा प्राणायाम करने के लिए बताया गया जिसमें प्रमुख तौर पर कपालभाति,अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम आदि कराए गए ।कमांडेंट 95 बटालियन ने प्राणायाम, व्यायाम के फायदे ऑफिसर वह जवानों को बताया। जीवन में योग की अहमियत को समझाने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 21 जून को विश्न योग दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम के अन्त में अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन ने वहां पर उपस्थित आम जनमानस व ऑफिसर, जवानों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किये।

इस अवसर पर सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक कुमार राजीव, कमलेश कुमार, विकास तिवारी , प्रवीण सिंह, आशुतोष तिवारी एव जवानों, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण सारनाथ से प्रदीप कुमार त्रिपाठी ASAI ,नीतीश कुमार मिश्रा ASAC, सुनील सिंह इत्यादि ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।।कार्यक्रम की शोभा सारनाथ उपस्थित धमेख स्तूप और आम जनमानस ने बढ़ाया।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir