Thursday, February 26, 2026

मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने लहंगपुरा वार्ड में मिनी ट्यूबवेल के अधिष्ठापन हेतु शिलान्यास किया

वाराणसी/दिनांक 23 जून, 2021(सू0वि0)

*मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने लहंगपुरा वार्ड में मिनी ट्यूबवेल के अधिष्ठापन हेतु शिलान्यास किया*

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लहंगपुरा वार्ड में मिनी ट्यूबवेल के अधिष्ठापन हेतु शिलान्यास किया।
विगत कई वर्षों से स्थानीय जनता पेयजल की भारी किल्लत से परेशान थी, जिसके दृष्टिगत मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने आज उस किल्लत को दूर करते हुए लगभग 300 घरों को शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए एक नये मिनी ट्यूबेल की आधारशिला रखी। उक्त टयूबवेल की लागत करीब 28.87 लाख रुपये हैं। जिसका वहन पूर्वांचल विकास निधि के अन्तगर्त किया गया है। इसके आलावा क्षेत्र के सम्मानित लोगों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बात की और कुछ समस्याओं पर तत्काल संबंधित अधिकारियों दूरभाष पर बात भी की।
इस अवसर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ0 आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष गोपाल सहित मंडल एवं वार्ड के पदाधिकारीगण, भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशीगण एवं नामित पार्षद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir