Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत पांच की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत पांच की दर्दनाक मौत

 

 

 

हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत हो गई। वहीं, एक बालिका घायल हो गई। यह सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

 

जैतीपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रघुवीर (28) अपनी पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (5) व अभि (3), साली जूली (35) और उसकी बेटी आराध्या (4) के साथ शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि और जूली की मौत हो गई, जबकि जूली की बेटी आराध्या घायल है।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त कराई। हादसे की सूचना मिलते ही रघुवीर और जूली के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, पुलिस जानकारी जुटा रही है।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir