Thursday, February 26, 2026

भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव: दीपक गोंड

भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव: दीपक गोंड
सोनभद्र(चन्द्र मोहन शुक्ला/ बी एन यादव )
देश मे लगे आपातकाल समय के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उनके घर पहुंच कर किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक सिंह गोंड ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव हैं। विश्व के विशालतम लोकतंत्र के हत्या की कोशिश को पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने विफल कर दिया था, जिन्हें युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। आजादी के लड़ाई के बाद आज के दिन देशभर में थोपे गए आपातकाल का विरोध किया गया था।
आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार व कवि नरेंद्र नीरव व लोकतंत्र सेनानी कैलाश जायसवाल को उनके घर पर पहुँचकर माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर संम्मानित किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र नीरव ने समकालीन प्रेरणा गीत भी सुनाया।”जयप्रकाश का बिगुल बजा तो जाग उठी तरुणाई है। तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है । सावधान! पद या पैसे से होना है गुमराह नहीं। सीने पर गोली खा कर भी निकले मुंह सेआह नहीं। ऐसे वीर सपूतों ने ही देश की लाज बचाई है।तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है” यह गीत सुन सम्मान करने पहुँचे भाजपा के लोग भी भाव-विभोर हो गए। मौके पर मण्डल अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, विशाल गुप्ता, संजय सिंह चंदेल, शिवनाथ जायसवाल, सुशील कुशवाहा, आदर्श सिंह रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir