Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मोहर्रम के जुलूस में हादसा: ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, 4 की मौत- 9 लोगों की हालत गंभीर

मोहर्रम के जुलूस में हादसा: ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, 4 की मौत- 9 लोगों की हालत गंभीर

रांची। झारखंड के बोकारो में आज सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में सुबह करीब 6 बजे मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री में ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir