- सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण गन्दगी व बाधा उतपन्न करने पर पुलिस ने किया था चालान नाराज तथाकथित लोगो ने एक सिपाही का वीडियो वायरल कर बनाया पुलिस को निशाना
चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब के जाँच में वायरल वीडियो में लगा आरोप निकला बेबुनियाद सामान लेन देन में हुई थी कहासुनी फिर हो गयी थी आपसी सुलह समझौता
वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कस्बा राजातालाब अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर अतिक्रमण कर ठेला खोमचा वाले अपना दुकान मनमाने तरीके से लगाते है ऐसे में राजातालाब पुलिस द्वारा धारा 290 सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण गन्दगी व बाधा उतपन्न करने पर राजातालाब पुलिस ने किया था कई का चालान जिससे नाराज ठेला खोमचा वालो ने गुटबंदी कर सामान खरीदने गए एक सिपाही से पैसे के लेन देन को लेकर एक वीडियो वायरल कर पुलिस पर मनमानी व धौस जमाने सम्बंधित आरोप लगाकर कुछ यूट्यूबर व वाटशपिया पत्रकार खबर को चलाया था जिसके बाद सिपाही व दुकानदार के बीच बीते 2 अगस्त को आपसी सुलह समझौता भी किया गया है जिसमे ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजातालाब दिलीप स्वर्णकार व ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल का हस्ताक्षर सहित प्रथम व द्वितीय पक्ष का भी हस्ताक्षर है।इतना ही नही वायरल वीडियो क्लिप के बाबत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब अजय यादव के जाँच में भी आरोप फर्जी निकला है जिसका रिपोर्ट उन्हें अपने महकमा को भी दे दिया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे समाचार के संबंध में जांच मुझ चौकी प्रभारी द्वारा की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 2 अगस्त 2023 को प्रथम पक्ष के आनंद कुमार पुत्र रामजी निवासी ग्राम मिल्कीपुर प्रतापपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी जो कांस्टेबल के पद पर जनपद मऊ पुलिस लाइन में तैनात है जो अवकाश पर बावर्दी दुरुस्त होकर अपने घर को जा रहा था घर पहुंचने से पहले निकटतम मार्केट कस्बा राजातालाब में ओवर ब्रिज के नीचे फल विक्रेता अरुण चौहान पुत्र सूरज सूरज चौहान निवासी कचनार थाना राजातालाब जनपद वाराणसी के दुकान पर केले का भाव तय कर रहा था जिसमें अरुण चौहान द्वारा बताया गया कि एक दर्जन केले का दाम 70 रुपया है तब कांस्टेबल आनन्द कुमार द्वारा बताया गया कि एक दर्जन केले का दाम 65 रुपया ले लो क्योंकि मेरे पास 65 रुपया ही चेंज है नही तो रुपया 200 का नोट है जिस पर दुकानदार क्रेता के बीच में बहस होने लगी जिस पर आस-पास के दुकानदार वर्दी में खड़े कांस्टेबल को घेर कर उसका वीडियो बनाने लगे और रास्ते से गुजर रही महिला उप निरीक्षक स्नेह लता शुक्ला महिला कांस्टेबल किरण यादव द्वारा मौके पर जाकर बीच-बचाव कराते हुए रुपए को तुरंत भुगतान कराया गया तथा कांस्टेबल को चौकी पर ले कर आ गई जहां पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौकी पर मौजूद कांस्टेबल के द्वारा दुकानदार को बुलाकर दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में पूछने पर अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बाजार के उपस्थित लोगों व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कोई भी कार्यवाही न किए जाने विषयक एक सुलहनामा अलग से तैयार कर उप निरीक्षक अनिल कुमार को दिया गया लेकिन उप निरीक्षक अनिल कुमार के द्वारा रोड पर ठेला लगाने तथा रास्ते को जाम करने के कारण धारा 290 भादवी का चालान समस्त दुकानदारों का मौके पर ही भर दिया गया।जिससे क्षुब्द होकर सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या आरोप लगा कर प्रचार प्रसार करा रहा हैं कि चौकी के दरोगा अनिल कुमार द्वारा बिना रुपए दिए फल और जूस पिछले कई माह से पिया जाने के संबंध में कोई भी प्रमाण नही है।मात्र दबाव बनाने के लिए मिथ्या आरोप लगाया जा रहा है।उक्त घटना के संबंध में उपनिरीक्षक द्वारा पूरे बाजार में धारा 290 आईपीसी का चालान किया गया है।जिस पर यह लोग एक राय होकर उपनिरीक्षक पर दबाव बनाने के लिए तथा पुलिस कार्य को प्रभावित करने के लिए मिथ्या आरोप लगाकर सोशल चैनल के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित कर रहे हैं जो असत्य है का रिपोर्ट भेज दिया गया है,फर्जी खबर एक पक्षीय चलाने व पुलिस और दबाव कार्य मे बाधा उतपन्न करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है।







