Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

95 बटालियन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया आगाज

95 बटालियन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया आगाज

 

आजादी के 76 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के मार्गदर्शन एवं श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट के पर्यवेक्षण में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने प्राथमिक कन्या विद्यालय, पिसनहरिया, पहाड़िया वाराणसी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत की l इस कार्यक्रम में लगभग 200 तिरंगा झंडा बांटा गया एवं बच्चों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

कार्यक्रम में अध्यापक एवं बच्चों के साथ मिलकर एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई l रैली में सभी को एक-एक तिरंगा देकर अपने अपने घरों पर लगाने के लिए बताया गया एवं तिरंगा झंडे के स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया l इस कार्यक्रम में 95 बटालियन के श्री उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, सूबेदार मेजर, कुमार राजीव, निरीक्षक नाथूराम सिंह,कमलेश कुमार यादव, प्रवीण सिंह,आशुतोष तिवारी,रमेश सिंह, उमेश प्रताप, धर्मेंद्र कुमार साथ में वाहिनी के तमाम जवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं प्राथमिक कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक मानवेंद्र पांडे, सहायक अध्यापक श्रीमती किरण देवी, शिक्षामित्र श्रीमती नीलम कुमारी, श्रीमती संगीता यादव एवं स्कूल के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir