Thursday, February 26, 2026

थानाध्यक्ष ने लिया सुरक्षा ब्यवस्था की जानकारी ।

थानाध्यक्ष ने लिया सुरक्षा ब्यवस्था की जानकारी ।
करमा।(बी एन यादव) स्थानीय आर्यावर्त बैंक व ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को सुबह 10:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को चेक किया गया कि वह अपनी ड्यूटी सही ढंग कर रहे हैं अथवा नहीं। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बैंक के आसपास मोटरसाइकिल सवार नवयुवकों व बैंक के अंदर विशेष रुप से नवयुवकों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया। बिना मास्क लगायें बैंक मे प्रवेश नहीं करने के लिए अपील किया । उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र के आमजन के जान व माल की सुरक्षा व अप्रिय घटनाओं रोकना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने बैंक ग्राहकों से भी सावधानी बरतने की अपील किया खासकर बुजुर्ग व महिलाओं को बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जाते समय उचक्कों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir