Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में गोकुलधाम हरहुआ में चला वृहद वृक्षारोपण

प्रेस विज्ञप्ति

 

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में गोकुलधाम हरहुआ में चला वृहद वृक्षारोपण

 

आज दिनांक 26/08/23 को श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के निर्देशन में एवं श्री अनिल कुमार बृछ कमांडेंट 95 बटालियन के देखरेख में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत गोकुलधाम हरहुआ में सुप्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया जिसमें रुद्राक्ष, अमरूद,आंवला,नींबू इमली आदि के पौधे लगाए गये इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु जी महाराज थे *विशिष्ट अतिथि*मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई स्वास्थ्य राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज विधायक एवं हनुमान सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे*

शांतनु महाराज ने चंद्रयान तीन की सकुशल लैंडिंग की सफलता के लिए अपने कथा के माध्यम से इसरो के वैज्ञानिकों एवं भारत के नागरिकों को बधाई दिए एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने उद्बोधन मे कहा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति पाने हेतु सभी को पौध रोपण करना होगा तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता महाराज जी ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सृजन संस्था के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं 95 बटालियन सीआरपीएफ की प्रसंशा करते कहा कि देश,समाज, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।

पर्यावरणविद विद एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष का कर रहे अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का सकुशल कुशल संचालन किये ।

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक विवेक राय एवं प्रवीण सिंह ने पूरी टीम के साथ, समाजसेवी प्रसिद्ध नारायण सिंह देवेंद्र सिंह परवै ब्लाक प्रमुख, वरूण सिंह, सौरभ सिंह पटेल आदि लोगों ने महत्वपूर्ण निभाएं।।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir