Saturday, April 18, 2026

शांति सदभावना काव्य संगम एवम सम्मान समारोह १अक्टूबर २०२३ को असांव, नगसर,गाजीपुर

शांति सदभावना काव्य संगम एवम सम्मान समारोह १अक्टूबर २०२३ को असांव, नगसर,गाजीपुर

गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका के सिद्धेश्वर नगर के जिला पत्रकार समिति हाल में प्रेसवार्ता के दौरान मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह एवं प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने संयुक्त रूप से जानकारी दिया है कि मिशन जामवंत से हनुमान जी एवं प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा शांति- सदभावना काव्य संगम एवं सम्मान समारोह-१ अक्टूबर २०२३, रविवार को, दोपहर-1बजे से श्री हनुमान मंदिर असांव, नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन से एक किमी. पश्चिम, जिला-गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के स्मृति में विशेष आमंत्रित प्रमुख अतिथि श्री ओमप्रकाश सिंह – पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के गरिमामयी उपस्थिति में बलियां के प्रख्यात कवि भोला प्रसाद आग्नेय के अध्यक्षता में, सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संरक्षण में, कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में होगा।

शुभ उदघाटनकर्ता एवं अतिविशिष्ट अतिथि त्रय- जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर मनीष पाण्डेय , प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कवि धर्मदेव यादव एवं ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शांति- सदभावना काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। विशेष रूप से कवि भोला प्रसाद आग्नेय -बलियां, धर्मदेव यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय – निर्भय, दिलीप दीपक,मनोज द्विवेदी जमालपुरी -मीरजापुर, संजय पाण्डेय-गाजीपुरी,-,फायर बनारसी, विनय पाण्डेय बहुमुखी, दिनेश चंद्र शर्मा, त्रिवेणी स्वराज सहित अनेकों विशिष्ट रचनाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

आयोजन के अन्त में स्वागत संबोधन स्वागताध्यक्ष- धनंजय पाण्डेय धन्नू, स्वागत संयोजक -युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी, धन्यवाद आभार मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह एवं प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir