हाई टेंशन तार के चपेट में आने से गाय की मौत
करमा ।
(बी एन यादव)
स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे हाई टेंशन वोल्टेज का तार टूट कर गिरने से दुधारू गाय की मौत हो गयी । घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा मे रमाशंकर मौर्य की गाय बिजली के तार के नीचे घास खा रही थी उसी समय ग्यारह हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया जिनके सम्पर्क में आने से गाय की मौत हो गयी ।
सूचना पर पहुंचे थाने के एस एस आई विनोद कुमार यादव ने स्थिति का जायजा लिया । लोगों ने बताया बिजली के तार काफी पुराना तथा जर्जर हो गया है जिससे आये दिन टूट कर गिरता रहता है और दुर्घटना होती रहती है। पशुपालक रमाशंकर मौर्य ने बताया कि गाय की किमत लगभग चालीस हजार थी ।




