एक बाइक पर 6 बच्चों संग मेला घूमाने निकला पिता, लापरवाही देख पुलिस ने लगाई जमकर फटकार
*एक बाइक पर सवार 6 बच्चे*
वाराणसी। दरअसल,ये तस्वीर वाराणसी के मैदागिन कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक पिता अपने बच्चों को मेला दिखाने बाइक से निकला। इस तस्वीर में आप देख सकते है कि कैसे लापरवाह पिता बाइक के आगे टंकी पर दो बच्चे और पीछे 4 बच्चे बैठे है और कैसे हंसते हुए ये जनाब बच्चों को घूमा रहे है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा ही लग रहा जैसे कि इन्हें ना किसी तरह की दुर्घटना का कोई डर है ना ही पुलिस के द्वारा पकड़े जाने का।
हमारे देश में रोजाना लापरवाही के चलते न जानें कितनी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसके चलते कई लोग अपनी जान भी गवां देते है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश करती है कि जब लोग सड़क पर कार या बाइक से निकलें तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें, उन्हें बार-बार हेलमेट लगा कर चलने को लेकर समय-समय जागरुक करते देखा जाता है, लेकिन कुछ लोग इतने लापरवाह होते है कि सारे नियम कानून ताख पर रख देते है, ऐसी लापरवाही सामने आई है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, पहले तो आपको ये तस्वीरे देखकर हंसी भी आएगी, लेकिन वहीं दूसरी ओर इस पिता की लापरवाही देखकर गुस्सा भी आएगा, क्योंकि ये अपने साथ-साथ अपने बच्चों के जीवन को भी दांव पर लगा कर उन्हें बाइक से सैर करा रहा।
*बच्चों ने लगाई गुहार, पुलिस अंकल पापा को जाने दे*
इस दौरान इन सज्जन को थानाध्यक्ष कोतवाली आशीष मिश्र ने ऐसे देखा तो रोक लिया और जमकर डांट फटकार लगाने लगे। थानाध्यक्ष इनका चालान करने ही वाले थे, लेकिन तभी बाइक के पीछे बैठे नन्हें -मुन्ने बच्चों ने लगाई गुहार,कहा पुलिस अंकल हमारे पापा को इस बार छोड़ दिजिए, जानें दिजिए अब से ऐसा नहीं होगा…बच्चों की बात सुनकर आशीष मिश्र का दिल पिघल गया और उन्होंने बच्चों को बाइक से उतारा और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें ऑटो कराकर उनके पिता के साथ घर भेजा और लापरवाह पिता को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट







