Thursday, February 26, 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल 

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल

 

वाराणसी::राजातालाब

राजातालाब चौराहे पर गुरुवार शाम को प्रथम पुण्यतिथि पर कचनार गाँव के पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विजय पटेल आजीवन गरीबो, कमजोर लोगों की मदद करने का कार्य करते रहे। उन्होंने कमजोर लोगों की मदद करके एक मिसाल पेश की, जिससे सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके विचार सभी को गरीबों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इसके पहले विजय पटेल के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर और कैडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से विशाल पटेल, विवेक पटेल, राजेश सोनकर, विवेक भारद्वाज, राजेन्द्र पटेल उर्फ़ पाण्डेय जी, राजीव वर्मा, इन्द्रजीत पटेल, अकबर खान, सोनू पटेल, अजय गुप्ता, अरून यादव, एमपी चौहान, सूर्यबली चौहान, रविश चौहान, राम सेवक चौहान, कन्हैया चौहान, गोपाल पटेल, चंदन पटेल बाबा राय, विनय कुमार पांडेय, सुरेश शर्मा, नंदलाल चौहान, दीलिप चौहान, राजन दुबे, बुल्लु चौहान आदि मौजूद रहे।

✍️ UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir