Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने डॉक्टर बृजेश महादेव को किया सम्मानित

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने डॉक्टर बृजेश महादेव को किया सम्मानित

फोटो: डाक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव।

सोनभद्र। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश असम इकाई द्वारा आयोजित “पूर्वोत्तर की लोक संस्कृति” विषय पर एक दिवसीय आभासी संगोष्ठी में सक्रिय सहभागिता के लिए डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव शिक्षक एवं साहित्यकार सोनभद्र उत्तर प्रदेश को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

बता दें कि शिक्षक के साथ ही डॉक्टर बृजेश सर्च लोक शोध पत्रिका के प्रधान संपादक भी हैं। डॉ बृजेश की हिंदी भाषा में लगभग डेढ़ दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी साहित्य में आप अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। यह प्रमाण पत्र डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख अध्यक्ष एवं डॉक्टर गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी सचिव विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर नूरजहां रहमतुल्लाह प्रभारी असम इकाई विश्व हिंदी सेवा संस्थान ने बताया कि इसमें देश-विदेश के कुल सैकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा शोध पत्र का वचन किया, जिसकी स्मारिका भविष्य में उपलब्ध कराई जाएगी। इस सम्मान के लिए डाक्टर बृजेश को उनके शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी गई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir