काशी की कवित्री विभा शुक्ला अब इंटरनेशनल कोर्ट दुबई में फहराएंगी बनारस का परचम
वाराणसी : विभा शुक्ला मूल रूप से वाराणसी के शिवपुर की रहने वाली है और भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपने कविता के माध्यम से लोगो का दिल जीत रही है,भारत महोत्सव का आलमी कवि सम्मेलन मुशायरा 27 जनवरी 2024 को दुबई में आयोजित किया जाएगा पिछले 22 वर्षों से भारत से हजारों मील दूर साहित्यिक संध्या की नीव 2003 में रखी गई थी, जश्न- ए हिंदुस्तान के संस्थापक और मुख्य आयोजक सैयद सलाउद्दीन ने कहा है कि मुशायरा कवि सम्मेलन का एक अलग इतिहास है भारत के लोकतंत्र के इस जश्न की परंपरा को वह हमेशा जीवित रखना चाहते हैं इसके अनुसार इस वर्ष का भारत महोत्सव का आलमी मुशायरा कवि सम्मेलन 27 जनवरी 2024 को रात्रि 8:00 बजे दुबई के शेख रशीद ऑडिटोरियम में अपनी पुरानी परंपराओं के साथ आयोजित किया जा रहा है, श्री सलाउद्दीन ने कहा है कि हम कभी सम्मेलन मुशायरा नहीं करते बल्कि हम अपने देश भारत के संविधान और लाल किले की साहित्यिक परंपराओं का पूरा सम्मान करते हैं यह दुनिया का एकमात्र राष्ट्रीय समारोह है जिसकी शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय गीत से होती है,





