Friday, August 21, 2026

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाना में पूजा करने का फैसला

वाराणसी : धर्म की नगरी काशी यानी कि वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण में बुधवार को बड़ा फैसला सामने आया है जिसमें हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाना में पूजा करने का फैसला आया है हिंदू पक्ष के सभी वादी इस फैसले से बहुत खुश है,

ज्ञानवापी केस में बुधवार को बड़ा फैसला आया. हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाना में पूजा का अधिकार मिल गया. वाराणसी कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मंगलवार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्ष की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी.

ज्ञानवापी मस्जिद में एक तहखाना है, जिसमें एक देवता के विग्रह की पूजा का काम सोमनाथ व्यास किया करते थे. दिसंबर 1993 में राज्य की मुलायम सिंह यादव सरकार के मौखिक आदेश पर तहखाने में पूजा पाठ पर रोक लगाते हुए तहखाने को सील कर दिया गया. बाद में इसकी बेरिकेटिंग भी कर दी गई.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir