Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

यूपी बोर्ड इंटर के दो पेपर लीक:  

यूपी बोर्ड इंटर के दो पेपर लीक:

 

व्हॉट्सएप पर जीव विज्ञान और गणित का पेपर मिला; परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद हुआ वायरल

 

आगरा से बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड इंटर के जीव विज्ञान और गणित का पेपर वॉट्सऐप ग्रुप पर लीक हो गया। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद ही दोनों पेपर वॉट्सऐप ग्रुप में डाले गए। लोगों ने पेपर लीक होने के कमेंट किए तो पेपर को डिलीट कर दिया गया। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं।

गुरुवार को सेकेंड शिफ्ट में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा चल रही है। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे शुरू हुई। करीब तीन बजे ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर विनय चौधरी (मोबाइल नंबर 9897525748) ने जीव विज्ञान और गणित का पेपर ग्रुप में किया।

जीव विज्ञान के पेपर का कोड 368 जीएल और सीरियल 153 है। पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया। इसके अलावा गणित के पेपर का कोड 324 एफसी है।

 

लोगों ने कमेंट किए तो डिलीट कर दिया पेपर

 

जैसे ही ग्रुप में पेपर शेयर किया गया, ग्रुप में जुड़े लोग कमेंट करने लगे। एक व्यक्ति ने लिखा, ये क्या हो रहा है, पेपर लीक हो गया क्या। किसी विद्यालय ने पेपर आउट किया है मैथ और बायो का। इसके बाद ही पेपर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir