Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मुख्यमंत्री योगी ने X पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।

 

पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है। इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है।

 

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देश भर के बीजेपी नेताओं यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir