Saturday, April 18, 2026

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
सोनभद्र(चन्द्र मोहन शुक्ल/बी एन यादव)
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने पहली जुलाई से विद्यालयों के खुलने के उपरान्त ऑनलाइन पठन – पाठन , वृक्षारोपण , कक्षाओं में प्रवेश , अध्यापकों की उपस्थिति . विद्यालयों की साफ – सफाई इत्यादि शैक्षिक गतिविधियों के सम्बंध में कई विद्यालयों का सोमवार को औचक निरीक्षण किया । राजकीय बालिका इण्टरमीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज , संत जेवयर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज , आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज , राजा बलदेव दास विड़ला इण्टरमीडिएट कालेज सलखन , गुरूद्वारा इण्टरमीडिएट कालेज चोपन , रेल कर्मचारी इण्टरमीडिएट कालेज चोपन , शिक्षा निकेतन इण्टरमीडिएट कालेज चोपन , राजकीय बालिका इण्टरमीडिएट कालेज ओबरा एवं सेक्रेट हर्ट हाईस्कूल ओबरा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पायी गयी कमियों को दूर करने , अध्यापकों की उपस्थिति , ऑनलाइन पठन – पाठन की समय सारिणी एवं प्रवेश में तेजी लाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir