Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन में महिलाओं ने मांगा बराबरी का हक  

महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन में महिलाओं ने मांगा बराबरी का हक

 

मिर्जामुराद,वाराणसी 10 मार्च* क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले के स्मृति दिवस पर मनरेगा मजदूर यूनियन व किशोरी युवा मंच द्वारा रविवार को महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन गौर के मधुकर शाहपुर में स्थित सरकारी दवाखाना के पास किया गया. सम्मेलन में संगठन से जुड़ी 25 गांव की हजारों महिलाओं ने भाग लिया ।

सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को समाज मे बराबरी का हक मिले, मनरेगा अंतर्गत साल में दो सौ दिनों का काम मिले, एक दिन की मजदूरी 800 रुपये मिले, सभी का स्वास्थ्य कार्ड बने,राशन कार्ड पर प्रतिमाह 15 किलोराशन के साथ खाद्य तेल, गैस सिलेंडर और सुखी सब्जी मिले, सभी बुजुर्ग महिला मजदूरों को पेंशन की मांग किया गया,

सम्मेलन में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द मूर्ति ने कहा कि ये महिलाओं की श्रम का ही नतीजा है कि हमलोग यहाँ इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी बात कह रहे है ।हम बिना बराबरी का हक लिए रुकने वाले नही है ।महिलाएं आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं।

सम्मेलन में मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि महिलाओं को कभी दुर्गा, कभी काली के नाम पर पूजा तो जाता है, पर समाज में इनके साथ शोषण भी किया जाता है इसके लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा और अपने हक के लिए अपनी आवाज़ को बुलंद करना होगा ।हमे वोट की चोट करनी पड़ेगी तभी हमे हमारा हक अधिकार मिलेगा ।

सम्मेलन को जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि अब महिलाये पीछे नही रह गयी है,महिलाओं को आबादी के अनुसार बराबरी का हक देना ही होगा. अब महिलाये चुप नही बैठने वाली है ।

सम्मेलन का संचालन मनरेगा मजदूर यूनियन की रेनू पटेल ने किया, जबकी धन्यवाद ज्ञापन किशोरी युवा मंच की सपना ने किया ।

सम्मेलन में सुरेश राठौर,पूजा,मुश्तफा,सरोज,प्रियंका,

प्रतिभा,राजकुमार गुप्ता,प्रिया,शीला,रीता,मंगरा,आशा,

साधना,सुदामा,मीरा,सपना,पूजा देवी

संगीता,नगीना,सुशीला, आदि लोग शामिल हुए ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir