Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भतीजी की शादी समारोह में गए थे परिवार के लोग चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना नकदी समेत लाखों के आभूषण लेकर हुए फरार  जाँच में जुटी पुलिस

भतीजी की शादी समारोह में गए थे परिवार के लोग चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना नकदी समेत लाखों के आभूषण लेकर हुए फरार  जाँच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:-शुभम वर्मा 

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अखरी अंतर्गत अमरा के मैहर नगर कॉलोनी में घर की चारदीवारी फांद कर अंदर घुसे चोरों ने सीढ़ी के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सारा सामान समेटकर चंपत हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुरा परिवार अपने भाई की बेटी की शादी में भदवर स्थित एक लाॅन में गए हुए थे रात्रि में एक बजे जब राजेंद्र सिंह के बेटे अमन घर पहुंचे तो घर के कमरों को खुला देखा अंदर गए तो उनके होश उड़ गए।घर की अलमारियां टूटी पड़ी थी और सामान अस्त व्यस्त थे।

उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।दो घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।चौकी प्रभारी अखरी ओम नारायण शुक्ला ने परिवार के लोगों को रोहनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहां।

पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि घर में रखा ढाई लाख रुपए नगद,तीन सोने कि चैन, मंगलसूत्र,तीन सोने की अंगूठी,चांदी की लरी,मीना और अन्य सामान लेकर चाेर गायब हो गए हैं।लाखों रुपए गायब किए जाने को लेकर राजेंद्र सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरी के घटना में संलिप्त चोरो को पकड़ा जाए तथा उनका सामान बरामद किया जाए।

राजेंद्र के बेटे अमन ने बताया कि उनके दो लैपटॉप की भी चोरी हो गई है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir