Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान’ से सम्मानित होंगी कांति सिंह

‘सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी
सम्मान’ से सम्मानित होंगी कांति सिंह

द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को सफल ग्रहणी संपत्ति देवी को किया गया याद, दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की पूज्यनीया माता जी सम्पति देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर संस्था के सदस्यों ने उनको याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके तीनो पुत्रों इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र, अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र एवम ब्यवसाई हिमांशु मिश्र सहित परिवार की बहुओं और बच्चो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें शत शत नमन किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वही युवा समाजसेवी और युवा कांग्रेस सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र एवम पत्रकार व प्रखर समाजसेवी रामजी दुबे ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजली अर्पित की। इस मौके पर संस्था के उपस्थित सदस्यों ने उन्हें कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला बताते हुए उनकी स्मृतियों की चर्चा की । सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष व उनके द्वितीय पुत्र राकेश शरण मिश्र ने कहा कि मेरी माता जी ने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन किया और हम सभी भाईयों को सामाजिक और आध्यात्मिक संस्कार दिए तथा हम सभी को एक सूत्र में बांध कर रखते हुए पारिवारिक एकता के महत्व को गौरवान्वित किया।
संस्था के अध्यक्ष राकेश समिति ने बताया कि माता जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में दिया जाने वाला सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान इस वर्ष नगर के न्यू कालोनी निवासी कांति सिंह पत्नी स्वर्गीय महेंद्र प्रताप सिंह को दिया जाएगा। इस मौके पर रामेश शरण मिश्र, आकाश मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, उषा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, तृप्ति मिश्रा, रिया मिश्रा, पायल मिश्रा, अनुराग ,आदि पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir