मां शायर माता व प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट की तरफ से 5.5.2024 को अध्यक्ष धर्मवीर सिंह , श्रीकांत सिंह, अरविंद पटेल, राजेश सिंह, विकास अग्रहरी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग के द्वारा महेशपुर, लहरतारा में अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ।
जिसमे माननीय अंबरीश सिंह भोला जी,हिन्दू युवा वाहिनी निवर्तमान प्रभारी, वाराणसी मण्डल विकास प्राधिकरण सदस्य एवम ट्रस्ट संरक्षक माननीय कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी, माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी, भाजपा किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल जी माननीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल जी व पार्षद राजेश कनौजिया जी, किसान मोर्चा महानगर कार्यसमीति विकास कुमार बीके जी, आनंद गुप्ता जी, राजकुमार सोनकर जी इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे ।।






