Sunday, April 19, 2026

डा.ओमशंकर के समर्थन में राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

डा.ओमशंकर के समर्थन में राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

 

रोहनिया।राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बीएचयू के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डा.ओमशंकर के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील सिंह ने बताया कि डा.ओमशंकर हृदय रोगियों के लिए बेड की व्यवस्था की मांग व बीएचयू से भ्रष्टाचारियो को हटाने समेत मरीजों के हित की मांगो को लेकर विगत पांच दिनों से अनशन शुरू किए हैं।काशी के नागरिक होने के नाते अधिवक्ता भी डाक्टर के समर्थन में राजा तालाब तहसील से हाईवे तक पैदल आक्रोश मार्च निकाला। जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, सर्वजीत भारद्वाज, दिनेश शर्मा, छेदीलाल यादव, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर सिंह पटेल, प्रदीप सिंह, नारायणी सिंह, जितेंद्र यादव, बनारसी, रमेश, अश्वनी मिश्रा, ज्ञानप्रकाश समेत अन्य अधिवक्ता गण शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir